खल्लारी: हाथ मुक्का एवं डण्डा से पिटाई मामला दर्ज

खल्लारी. आरक्षी केद्र में लक्की ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम डुमरपाली का निवासी है । कक्षा 8वीं तक पडा लिखा है ।
खेती किसानी का काम करता है । दिनांक 13/11/23 के दोपहर करीबन 2 से 3 बजे के मध्य स्वयं और दोस्त डोमेश्वर निषाद, भगवती निषाद, रोशन निषाद गांव के बडा तालाब से घुमकर वापस घर आ रहे थे खडियापारा चौक मेनरोड ग्राम डुमरपाली के पास पहुंचे थे की दिनांक 12/11/23 को गौरा चौरा चौक के पास गौरा गौरी बैठाने की तैयारी चल रहा था उसी बीच सोमु टण्डन जबरदस्ती अश्लील गाली गलौच कर रहा था मना करने पर लडाई झगडा पारपीट हुये थे। उसी बात को लेकर सोमु टण्डन, नरेन्द्र ढीढी और महेन्द्र मारकंडेय द्वारा अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का एवं डण्डा से मारपीट किये है। मारपीट करने से डोमेश्वर निषाद के गला एवं कान मे, भगवती निषाद के सिर में, रोशन निषाद के दाहिने हाथ में एवं सिर में चोंट लगा है। घटना को कोमल ध्रुव और सोनु यादव देखे सुने व बीच बचाव किये है। अश्लील गाली गलौज करने से सुनने में मुझे बुरा लगा है पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

























