महासमुंद: कार चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर मारी ठोकर

महासमुंद@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत कार चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर यूवक को ठोकर मार दी जिस पर मामला दर्ज किया गया है।उत्तम सिन्हा ने पुलिस को बताया कि वह निवासी ग्राम भलेसर, तह0 व जिला महासमुन्द (छ0ग0) का निवासी है। पिता श्री मोहन सिन्हा उम्र लगभग 57 वर्ष पिता स्व0 श्री मनोहर सिन्हा प्रतिदिन अनुसार अपने निजी कार्य से महासमुन्द आया हुआ था, महासमुन्द में अपने कार्य कर दिनांक 10/05/2025 को बागबाहरा रोड में यातायात कार्यालय के पास पतंजलि दुकान एवं आर. के. ब्रिक्स दुकान के पास बागबाहरा रोड समय लगभग 8:00 से 8:30 बजे के बीच में एक कार बहुत ही तेजी से लापरवाही पूर्वक अपने वाहन को चलाकर पिता श्री को दुर्घटना कारित कर भाग गया है। पिता को गंभीर चोटें आई है, उसे तत्काल उपचार हेतु आसपास लोगों के सहायता के साथ अकाल पुरख हास्पिटल में दाखिल कर उपचार जारी है। कार क्रमांक CG. 04 PY 6352 के द्वारा दुर्घटना कारित की गई है। दुर्घटना के बाद फोन से सूचना की गई तथा तत्काल में मैं दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों के द्वारा दुर्घटना की गई कार का फोटो दिखाया गया है। पुलिस ने 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।




















