महासमुंद: आवेदन आमंत्रित


महासमुंद (काकाखबरीलाल).विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 की धारा 22 बी अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुख्यालय बस्तर (जगदलपुर, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग एवं अम्बिकापुर सरगुजा में स्थापित स्थायी लोक अदालत (जनोपयोगी सेवा) में अन्य व्यक्तियों (सदस्यों) की नियुक्ति के लिए रिक्त पदों पर अर्हता प्राप्त व्यक्तियों से निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र 20 मार्च 2024 के शाम 5 बजे तक आमत्रित किए जाते है। विस्तृत विज्ञापन एवं आवेदन पत्र का प्रारूप छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के बेवसाईट से डाउनलोड किया जा सकता है। अथवा संबंधित जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों से प्राप्त किया जा सकता है। आवेदन पत्र निर्धारित तिथि तक रजिस्टर्ड डाक अथवा छग राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के कार्यालय में कार्यालीन अवधि में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते हैं।























