आंचलिक अग्रवाल महासभा की महा प्रतियोगिता और वार्षिक उत्सव का आयोजन

आंचलिक अग्रवाल महासभा की महा प्रतियोगिता और वार्षिक उत्सव का आयोजन इस वर्ष शिवरीनारायण में आज 19 अक्टूबर को होने जा रहा है। कार्यक्रम में सरायपाली, बसना, पिथौरा, बागबाहरा, सारंगढ़, सरिया, बरमकेला, भंवरपुर, सरसींवा, भगत देवरी, सांकरा, तेंदूकोना, झलप, डबरा, शिवरीनारायण, बिलाईगढ़, पाईकमाल, झारबंद, सोहेला की सभाएं और उनके प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ अशोक अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि डॉ नीरज अग्रवाल के साथ अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष डॉ एनके अग्रवाल करेंगे। इस प्रतियोगिता में सभी सभाओं में अग्रसेन जयंती तय प्रतियोगिता के विजेता हिस्सा लेंगे। साथ ही महासभा क्षेत्र के विधायक, नगर पंचायत, पालिका के अग्र समाज के अध्यक्ष के साथ 10,12 वीं कालेज की प्रावीण्य सूची के विद्यार्थियों, समाज के राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित व्यक्तियों, समाज या अन्य संगठनों में राष्ट्रीय स्तर पर पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।

























