महासमुंद:पुराने विवाद एवं बोनस की राशि को लेकर गाली गलौज


महासमुंद (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में अशोक कुमार चन्द्राकर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड न0 17 कुर्मी पारा महासमुंद का निवासी है विद्युत मण्डल महासमुंद परीक्षण सहायक श्रेणी 2 के पद पर कार्यरत है। महेश कुमार चन्द्राकर चचेरा भाई है, चचेरा भाई महेश कुमार चन्द्राकर के द्वारा पुरानी घरेलू विवाद एवं बोनस की राशि के लिए अक्सर गली गलौच करते रहता है, इसी प्रकार दिनांक 01.04.2024 के रात्रि लगभग 12.00 बजे अपने परिवार के साथ घर में था कि चचेरा भाई महेश कुमार चन्द्राकर पुन पुराने विवाद एवं बोनस की राशि के लिऐ गली से लगे हुये घर के खिडकी को जोर जोर से पिटने लगा तथा जोर जोर से अश्लील गाली करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। स्वयं और छोटा भाई कमलेश कुमार चन्द्राकर के द्वारा मना करने पर व नही मानना और अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते रहा। भयभित होकर दरवाजा नही खोले । पुलिस ने 294-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.





















