छत्तीसगढ़
सरसीवां :शराब पीलाओ कहकर मारपीट

सरसीवां. आरक्षी केंद्र में लकेश्वर जांगडे ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम लखुरीडीह में रहता हैं रोजी मजदूरी करता है कक्षा बारहवी तक पढा हैं दिनांक 10.03.2023 के रात्रि करीबन 09.20 बजे वह स्वयं व,मुकेश भारद्वाज एवं गोपाल खटकर तीनों एक मोटरसायकल से शराब भटठी सरसीवां शराब पीने आये थे उसके बाद घर जा रहे थे तब सरसीवां पेण्ड्रावन मोड के पास रोड में मुकेश भारद्वाज मुझे और शराब पीलाओ कहकर गंदी गंदी गालीयां देते जान सहित मारने की धमकी देते हुए किसी धारदार वस्तु एवं हांथ मुक्का से मारपीट किया है जिससे बांये तरफ पेट ,बांया हांथ भुजा,दाहिने हांथ भुजा एवं बांए आंख के नीचे चोंट लगा है घटना को आसपास के लोग देखे सुने हैं पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है.
AD#1



























