सरायपाली

सरायपाली: स्कूल से चोरों ने कीमती सामान किया पार मामला हुआ दर्ज

सरायपाली। आरक्षी केद्र अंतर्गत स्कूल में चोरी का मामला दर्ज किया गया है। मनोहर दीवान ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम बम्हनीनडीह चौकी भवंरपुर थाना बसना जिला महासमुंद का रहने वाला है। शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बिछिया में प्रभारी प्राचार्य के पद पर पदस्थ है। दिनांक 12/09/2025 के शाम 04/00 बजे रोज की भांति स्कूल बंद किया था दिनांक 13/09/2025 शनिवार को सुबह 07/30 बजे स्कूल खोला तो देखा कि शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बिछिया के पुस्ताकालय रूम, केटींन रूम, अतिरिक्त भवन, स्मार्ट क्लास रूम के बाजू में हॉल रूम एवं आटो मोबाइल रूम का ताला टुट हुआ था, ताला नीचे गिरा हुआ था बारी- बारी से कमरा अन्दर जाकर देखा तो पुस्ताकालय रूम में रखें बैटरी सेट, बैड बाजा ड्रम एवं केटींन रूम में एक नग साउण्ड सिस्टम, ईस्टेप्लाईजर तथा अतिरिक्त भवन, स्मार्ट क्लास रूम ,आटो मोबाइल रूम में सामान बिखरा पडा था। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्कूल के कक्ष में लगे ताला को तोड कर अन्दर रखें सामान एक नग साउण्ड सिस्टम, ईस्टेप्लाईजर , बैटरी सेट , बैड बाजा ड्रम कुल जुमला कीमती 20000 रूपये को चोरी कर ले गया है। पुलिस ने 305-BNS, 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!