बसना

निकिता तोमर के हत्या के विरोध में सर्व हिन्दू समाज ने ज्ञापन सौंपा

बसना(काकाखबरीलाल)। सर्व हिन्दू समाज बसना द्वारा विगत दिनों हरियाणा के वल्लभगढ़ में हुए दिनदहाड़े हिन्दू बेटी निकिता तोमर की हत्या के विरोध में सर्व हिन्दू समाज द्वारा महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन एवं आरोपियों को फांसी की सजा व परिवार जनों को उचित मुवावजा देने सहित लड़कियों की बालिक होने की उम्र 18 से 21 वर्ष करने,लव जिहाद जैसी घटना में लड़की की रजामंदी के साथ साथ लड़की के माता की भी रजामंदी आवश्यक करने,माता पिता की अनुपस्थिति में विवाह को शून्य माने जाने,गैर धर्म से विवाह होने पर धर्म परिवर्तन का दबाव न बनाने तथा गैर धर्म विवाहित होने उपरांत पैतृक सम्पति से स्वतः बेदखल करने की मांग का ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के नाम तहसीलदार ललिता भगत को सौंपा गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से सौरभ अग्रवाल,सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, दिनेश डड़सेना, गिरधारी डड़सेना,आदित्य रंजन कानूनगो,विश्व हिन्दू परिषद से अमित अग्रवाल,दीपक शर्मा भाजयुमो अध्यक्ष कामेश बंजारा,उपाध्यक्ष दिपेश मिश्रा हिन्दू युवा वाहिनी से जिलाध्यक्ष उग्रसेन साखरे,कमलेश डोंगरे,नगर अध्यक्ष नंदकिशन साव राष्ट्रीय बजरंग दल से प्रदीप ठाकुर,नगर संयोजक आकाश सेंदरीया,मोहन सोनवानी,प्रकाश सोनी समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं सर्व हिन्दू समाज के लोग उपस्थित रहे।

सर्व हिन्दू समाज ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा.

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!