छत्तीसगढ़

पिता ने मासूम बेटा-बेटी के सिर पर हथौड़ा मारकर उतारा मौत के घाट

मंत्रालय में काम करने वाले एक सरकारी कर्मचारी अपने बेटे और बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद वो खुद पांचवें माले की इमारत से कूद गया। नीचे गिरने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना नया रायपुर की है। यहां सेक्टर 27 में बने रिहायशी फ्लैट्स में परिवार के साथ कर्मचारी रहता था। फिलहाल सामने आ रही जानकारी के मुताबिक पारिवारिक कलह से परेशान होकर कर्मचारी ने ये कदम उठाया।अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह पंचायत विभाग में काम करने वाले झंकार भास्कर (32) ने हथौड़े से 7 साल की बेटी और 3 साल के बेटे के सिर पर वार किया। बच्चों का सिर फट गया और उनकी मौत हो गई। वहीं पत्नी पर परी भास्कर पर भी आरोपी ने हथौड़े से हमला किया। इसके बाद खुद बिल्डिंग से नीचे कूद कर जान दे दी।सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने महिला परी भास्कर को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, इसके बाद आरोपी ने ऐसा कदम उठाया है। फिलहाल राखी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!