बिलासपुर

पैरोल पर बाहर आये एक आरोपी ने युवक को पीट -पीटकर मार डाला

बिलासपुर( काकाखबरीलाल). बिलासपुर में इन दिनों अपराधियों को मानों खुली छूट मिल गयी है। कहीं लूट, कहीं हत्या तो कहीं बलात्कार….ज्वेलर्स शो रूम में लूटकांड के अभी कुछ घंटे ही हुए हैं कि एक युवक के मर्डर से न्यायधानी में सनसनी मच गयी। पैरोल पर बाहर आये एक आरोपी ने युवक को इतना मारा कि कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गयी। आरोपी पूर्व में हत्या के मामले में ही जेल में बंद था। पिछले दिनों वो पैरोल पर जेल से बाहर आया था
जानकारी के मुताबिक हत्या के एक आरोपी अमित मरकाम का भाई व मृतक रविदास मानिकपूरी आस पास ही खाने पीने के सामान का ठेला लगाते थे और विवाद होने पर रविवार को अमित के भाई को मृतक रवि से विवाद हुआ था, विवाद के दौरान बाद पर उसका हाथ फ्रेक्चर हो गया था,और सरकण्डा थाना में एफआईआर दर्ज हुई थी।भाई से मारपीट का बदला लेने के लिए अमित मरकाम अपने साथियों ईश्वर सारथी और 4,5 युवको को ले कर के पास पहुँचा और हाथ मुक्कों से उसकी जम कर पिटाई कर दी,पिटाई से आहत युवक ने रिपोर्ट दर्ज नही करवाई और अपने बीवी बच्चो के साथ अपने ससुराल भरारी पहुँच कर सो गया,अचानक रात को तकलीफ होने पर जाग गया और घबराहट बेचैनी के बाद दम तोड़ दिया।हत्या का एक आरोपी ईश्वर सारथी आदतन बदमाश हैं व हत्या के एक अन्य मामले में जेल में था, व अभी पैरोल पर छूट कर आया हैं। दोनों आरोपी सिम्स के पास गए थे जहा मृतक की मारपीट से घायल हत्या के मुख्य आरोपी अमित का भाई भर्ती था,वही से पुलिस ने ईश्वर व अमित को गिरफ्तार कर लिया

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!