दिल्ली

एक ही परिवार के चार महिलाओं से दुष्कर्म पुलिस जांच में जुटी

दिल्ली (काकाखबरीलाल). राजस्थान के दौसा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक व्यक्ति पर एक दो नहीं बल्कि 4 रेप के केस दर्ज हुए हैं। इस मामले में हैरान कर देने वाली बात ये है कि यह चारों रेप पीड़िता एक ही परिवार की हैं। शख्स ने एक के बाद एक चार महिलाओं को अपने जाल में फंसा कर दुष्कर्म किया. बताया जा रहा है कि पीड़ित महिलाएं दौसा के सूर्य मंदिर के पीछे के इलाके की रहने वाली हैं. इन महिलाओं के साथ थाना के बंद में एक ढाबा चलाने वाले विष्णु गुर्जर ने रेप किया है।
जानकारी के मुताबिक, दौसा के सूर्य मंदिर के पीछे रहने वाली चार महिलाओं ने दुष्कर्म होने की जानकारी दी है। ये चारों महिलाएं एक ही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। इनमें तीन सगी बहनें और एक बेटी शामिल हैं। उनका आरोप है कि ढाबा संचालक विष्णु गुर्जर ने उन्हें अपने जाल में फंसा लिया और चारों को अपनी हवस का शिकार बना लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इस मामले में एक महिला ने 22 जनवरी को पुलिस से शिकायत की। उसने आरोप लगाया कि ढाबा संचालक विष्णु गुर्जर करीब एक साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। उसका कहना था कि आरोपी ने पहले उससे जान-पहचान बढ़ाई और बाद में अपनी हवस का शिकार बना लिया।बताया जा रहा है कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो खौफनाक सच सामने आया। दरअसल, 22 जनवरी को ही आरोपी महिला की एक नाबालिग बहन ने भी विष्णु गुर्जर के खिलाफ रेप का केस दर्ज करा दिया। वहीं, 23 जनवरी को महिला की दूसरी बहन थाने पहुंची और अपने साथ ज्यादती होने की शिकायत दी। वहीं, 24 जनवरी को महिला की बेटी ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पुलिस पूछताछ के दौरान पीड़ित महिलाओं ने बताया कि पहले उन्हें एक-दूसरे के बारे में जानकारी नहीं थी। जब पहली महिला ने केस दर्ज कराया तो सबको उसका पता चला। ऐसे में बाकी पीड़िताओं ने भी हिम्मत दिखाई और अपने साथ हुए अत्याचार की दास्तां सुनायी।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!