सरायपाली

कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में नपा अध्यक्ष पटेल समेत कांग्रेसी नेताओं ने किया शिरकत

रामकुमार नायक,सरायपाली(काकाखबरीलाल)। सरायपाली के ग्राम कनपला में जय बूढ़ादेव कबड्डी क्लब के तत्वाधान में 23 से 24 जनवरी दो दिवसीय आंचलिक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, 23 जनवरी को मुख्य आतिथ्य जनपद सदस्य सरिता सुशील प्रधान, अध्यक्षत दीपा डोलामणि पटेल सरपंच ग्राम पंचायत सिरपुर,गौठान अध्यक्ष रूपानंद पटेल , संतलाल बारिक सरपंच प्रतिनिधि सिरबोडा,दीपक साहू सरपंच सेमलिया,विनय पटेल सरपंच तोरेसिंघा, उत्तर जगत सरपंच भुथिया के उपस्थित में प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।
बता दें कि प्रतियोगिता में विभिन्न अंचल के कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया जिसमें जेएमपी तोरेसिंघा की टीम प्रथम स्थान , गिरिराजपुर की टीम द्वितीय, पझरापाली तृतीय एवं मुड़पहार की टीम चतुर्थ स्थान पर कब्जा जमा पायी। ग्राम कनपला के द्वारा सभी खिलाड़ियों एवं दर्शकों के लिए भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई थी 2 दिनों तक लगभग हजारों दर्शकों ने कबड्डी प्रतियोगिता का आनंद लिया खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अमृत लाल पटेल अध्यक्ष नपा सरायपाली, अध्यक्षता महेंद्र बाघ,विशिष्ट अतिथि विधायक के सहयोगी जयंत चौधरी, गोपाल अग्रवाल सुनील मेहेर एवं गणमान्य जन उपस्थित थे पूरे प्रतियोगिता मे व्यवस्था आनंद पटेल गौठान अध्यक्ष सिरपुर की महत्वपूर्ण भूमिका, संयोजक सदानंद सिदार गौटिया एवं संचालन में रामकृष्ण यदु गुरुजी समेत समस्त ग्राम वासियों का भी योगदान रहा।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!