विधायक नंद ने किया दिव्यांग स्कूल को पुनः शुरुआत

सरायपाली(काकाख़बरीलाल)। महासमुंद जिला में एकमात्र बरसों पहले खुला हुआ समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत आने वाला दिव्यांग स्कूल जो बहुत दिनों से बंद पड़ा हुआ था उसे विधायक किस्मत लाल नंद ने पुनः शुरुआत किया। इसके लिए विधायक किस्मत लाल नंद ने अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा करते समय कई ग्रामों में दिव्यांगों की परेशानियों को देखते हुए जो कि पढ़ लिखकर अपने परिवार,क्षेत्र, राज्य और देश के लिए कुछ कर गुजरने की जज्बा रखते हैं ऐसे दिव्यांगों को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने महासमुंद जिला कलेक्टर से उनकी समस्याओं से अवगत कराया। और साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जिले की एकमात्र दिव्यांग स्कूल को फिर से चालू करने के लिए मांग किया। विधायक के इस मांग का मुख्यमंत्री ने भी अनुमति प्रदान कर दिया है। मुख्यमंत्री के अनुमति मिलने से दिव्यांग स्कूल में विधायक ने वृक्षारोपण कर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर सरायपाली एसडीएम कुणाल दुदावत, दिव्यांग स्कूल संचालक उमा साहू एवं विधायक के सहयोगी जयंत चौधरी भी उपस्थित थे।जिले की एकमात्र दिव्यांग स्कूल का पुनः संचालन के लिए विधायक किस्मत लाल नंद ने कलेक्टर एवं मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत जो कि समाज में पिछड़े हुए दिव्यांग और अपंग व्यक्तियों के लिए जिले में एकमात्र दिव्यांग स्कूल खोला गया है जिसका निश्चित ही सरायपाली विधानसभा क्षेत्र एवं पूरे महासमुंद जिला के दिव्यांगों को इस स्कूल से लाभ मिलेगा। साथ ही विधायक ने जिले के सभी दिव्यांगों के अभिभावकों से अपील किया कि अपने बच्चों को आगे बढ़ाने हेतु प्रेरित करते हुए इस स्कूल में दाखिला करा सकते हैं।



























