नौकरी : कॉलेज में 101 पदों पर निकली भर्ती

दिल्ली विश्वविद्यालय के शिवाजी कॉलेज ने असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट 7 नवंबर 2022 है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन डीयू की भर्ती वेबसाइट colrec.uod.ac.in पर जाकर करना है। असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2022 के लिए अधिक जानकारी के लिए शिवाजी कॉलेज की वेबसाइट https://www.shivajicollege.ac.in/ पर जाकर चेक कर सकते हैं.पदों की संख्या : 101
वैकेंसी डिटेल्स
बायोकेमिस्ट्री- 3
बॉटनी-5
केमिस्ट्री- 10
कॉमर्स-12
कंप्यूटर साइंस-12
इकोनॉमिक्स- 5
इंग्लिश- 4
एनवायरमेंटल साइंस- 2
जियोग्राफी- 5
हिंदी- 7
इतिहास- 4
मैथमेटिक्स-6
फिजिकल एजुकेशन-1
फिजिक्स-12
पॉलिटिकल साइंस- 10
संस्कृत-2
सोशियोलॉजी-1
जूलॉजी-8
योग्यता
असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए उम्मीदवारों को संबधित विषय में मास्टर्स कम से कम 55 फीसदी अंकों के साथ किया होना चाहिए। साथ ही यूजीसी/सीएसआईआर नेट परीक्षा पास किया होना चाहिए।
आवेदन शुल्क
शिवाजी कॉलेज असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2022 के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग, ओबीसी और इडब्लूएस के लिए 500 रुपये है। जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए आवेदन फ्री है।
























