छत्तीसगढ़

सरायपाली :सामूहिक गीत प्रतियोगिता का आयोजन

स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज 19 नवंबर को सामूहिक गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती के वंदना से किया गया। समस्त कक्षा आचार्यों के निर्देशानुसार कक्षा अरुण से द्वादश तक भैया बहनों द्वारा सामूहिक गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में नोडल अधिकारी व माधव राव सदाशिव राव गोलवलकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य एस डी प्रधान उपस्थित थे। कार्यक्रम में शिशु वाटिका विभाग, शिशु वर्ग विभाग, बाल वर्ग विभाग, किशोर वर्ग विभाग एवं तरुण वर्ग विभाग के भैया बहनों ने बढ़ चढ़कर सह गीत की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि श्री प्रधान ने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य को निर्धारित कर अध्यययन करने के लिए प्रेरित किया। सशिमं के प्राचार्य कामता प्रसाद साहू एवं प्रधानाचार्य रमेश प्रधान ने भी अपने उद्बोधन में भैया बहनों के सर्वांगीण विकास हेतु इस प्रकार के आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य त्रिलोचन कर ने किया। कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में विद्यालय के समस्त आचार्य एवं दीदीयों का विशेष योगदान रहा।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!