
रिपोर्टर – नन्दकिशोर अग्रावल-
काकाखबरीलाल पिथौरा – ज्ञात हो कि माधव मित्र मंडल पिथौरा द्वारा नगर में बहुत ही जोर शोर से भागवत के लिए स्थानीय अग्रसेन भवन में तैयारियां की जा रही थी जो कि आज पूरी हुई और बहुत ही उत्साह के साथ नगर की महिलाओं ने कलश यात्रा निकालकर बाजे-गाजे के साथ इस बहु प्रतीक्षित भागवत कथा का शुभारंभ किया रैली के आकार में निकल रही शोभायात्रा धूम-धड़ाके एवं पटाखे ढोल-नगाड़ों के साथ मुख्य मार्गो से होती हुई अग्रसेन भवन में जाकर समाप्त हुईं। जहां वृंदावन धाम से पधारे महाराज जी ने कलश यात्रा का समापन करवाया एवं संगीतमय भागवत कथा का शुभारंभ किया। इस दौरान नगर के नागरिक एवं माधव मित्र मंडल के सदस्यों का उत्साह देखते ही बनता था।ज्ञात हो कि पिथौरा आयोजित श्री माध भागवत कथा का समय प्रति दिन अपरान्ह 3 बजे से शाम 7 बजे तक होगा।
AD#1































