सरायपाली

सरायपाली: वार्षिक परीक्षा के लिए आवेदन 15 से

सरायपाली (काकाखबरीलाल).आगामी 15 दिसंबर से महाविद्यालयीन वार्षिक परीक्षाओं के लिए आवेदन की तिथि प्रारंभ हो रही हैं। रामचण्डी महाविद्यालय बगईजोर से प्राप्त जानकारी अनुसार बी.ए., बीकॉम, बीएससी (बायो/गणित/कम्प्यूटर साइंस), एमए हिन्दी तथा एमकॉम के नियमित एवं अमहाविद्यालयीन परीक्षार्थी फार्म भर सकते हैं। प्रायोगिक विषय बीएससी (बॉयो/गणित/ कम्प्यूटर साइंस), भूगोल हेतु प्रायोगिक पंजीयन कराना अनिवार्य है। बिना पूर्व पंजीयन के अमहाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं का परीक्षा फार्म जमा नहीं होगा। बीएससी हेतु सहायक प्राध्यापक डॉ शबनम खातून, प्रवेश प्रधान तथा भूगोल प्रायोगिक के लिए सहायक प्राध्यापक भूगोल नीरज साहू से पंजीयन फार्म प्राप्त कर पंजीयन कराना अनिवार्य है। तत्पश्चात् विलम्ब शुल्क के साथ परीक्षा फार्म ऑनलाईन भरा जाएगा। परीक्षा संबंधी अन्य जानकारी महाविद्यालय के हेल्प डेस्क प्रभारी रविशंकर मांझी 9009539660 एवं सहायक हेल्पडेस्क प्रभारी गोवर्धन यादव 9926125246 से अन्य जानकारी प्राप्त की जा सकती है ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!