अवैध गांजा तस्करी करते दो आरोपी दबोचे गए

बसना( काकाखबरीलाल). छत्तीसगढ राज्य के सीमावर्ती राज्य ओडिशा से लगातार अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन महासमुंद के रास्ते किये जाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री धर्मेन्द्र सिंह द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को नशीली पदार्थ, अवैध शराब तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही तथा सघन चेकिंग अभियान करने हेतु निर्देशित किया गया था । जिसके परिपालन में थाना बसना में लगातार कार्यवाही की जा रही है कि दिनांक 24/03/2023 को पेट्रोलिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिेंग हेतु पदमपुर रोड बसना की ओर रवाना हुये थे कि सिटी ग्राउंड बसना के सामने पदमपुर रोड में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे तभी बंसुला पदमपुर रोड की ओर से एक सुजुकी एक्सेस 125 कंपनी का स्कुटी बिना नंबर आते दिखा जिसमें दो व्यक्ति सवार थे जिन्हें रोककर पुछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने एवं उनका हरकत संदिग्ध लगने से संदेह होने पर घेराबंदी कर पकडकर नाम पता पुछने पर स्कुटी चालक ने अपना नाम आदर्श भवेदी पिता प्रताप सिंह उम्र 19 साल निवासी पडरिया थाना कुंडम जिला जबलपुर मध्यप्रदेश तथा पिछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम सुशील रजक पिता धनीराम रजक उम्र 28 साल निवासी बादीपुर थाना तनुखेडा जिला दमोह मध्यप्रदेश का रहने वाले बताये जिन्होंने स्कुटी के पैरदान के पास रखे एक सफेद रंग के बोरी के संबंध में पुछताछ करने पर गांजा होना बताये जिनके कब्जे से 01. एक सफेद प्लास्टिक बोरी में भरी हुई मादक पदार्थ गांजा 6 किलो 100 ग्राम बोरी सहित कीमती 1,20,000 रूपये, 02. एक बिना नंबर सुजुकी एक्सेस 125 कंपनी का स्कुटी कीमती 80,000 रूपये, 3. दो नग टच स्क्रीन मोबाईल कीमती 10,000 रूपये को जप्त कर आरोपी को गिरफतार किया गया । आरोपी के विरूद्ध अप0 क्रं0 165/2023 धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया ।
यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली अभिषेक केशरी के निर्देशन में थाना प्रभारी बसना निरीक्षक कुमारी चन्द्राकर, उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार विजयवार , आर0 विरेन्द्र साहू , मोहित काटले, नरेश बरिहा द्वारा की गई।
























