छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ में अचानक मौसम बदलाव से टिप्पणी कर,सभी पार्टी करें है जीत के दावे

रामकुमार नायक,काकाखबरीलाल,रायपुर:-छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का कल परिणाम घोषित होने वाला है,इस वर्ष चुनावी माहौल काफी चर्चित है 12 नवंबर को पहले चरण में चुनाव पश्चात 20 नवंबर को दूसरे चरण की चुनाव समाप्ति के बाद सभी लोग कल दिनांक 11 दिसंबर के बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि सभी प्रत्याशियों का भाग्य EVM मशीन में कैद है जो कल खुलेगा और किसी एक की भाग्य चमकाएगा।
आज मौसम में अचानक बदलाव से कई लोगों ने अपने पार्टी विशेष को महत्व देते हुए विभिन्न प्रकार की टिप्पणी की है ।

भाजपा ,कांग्रेस और जोगी कांग्रेस तीनों पार्टी के नेता कर रहे है अपने जीत के दावे और मौसम को लेकर कह रहे हैं कि
कांग्रेसी कार्यकर्ताओ का कहना है की “ आज मौसम बदला है” कल सरकार बदल जाएगी ।

तो वही बीजेपी नेताओं का कहना है की “ बारिश हुई है, कीचड़ हुआ है और अब कमल खिलेगा” ।

तो वही दूसरी ओर जनता कांग्रेस छ. ग. पार्टी का कहना है ” मौसम बदला है, बारिश हुआ है कीचड़ फैला है ” अब हल चलेगा ।

सभी पार्टियां के तर्क काफी रोमांचक है,चुनाव परिणाम को लेकर काफ़ी उत्साहित नज़र आ रहे है,,अब देखते है कि कल किस पार्टी के टिप्पणी सार्थक होगा।और किसके सर पर ताज होगा।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!