कौन खोल सकता है प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र? जानिए योग्यता और आसान तरीका

काकाखबरीलाल@डेस्क रिपोर्ट। भारत में सस्ती और क्वालिटी दवाइयों की पहुंच बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (PMBJP) 2008 में शुरू की गई थी। इसे केमिकल्स और फर्टिलाइजर्स मंत्रालय के अंतर्गत फार्मास्यूटिकल्स विभाग द्वारा संचालित किया जाता है। इस योजना के तहत आम जनता को ब्रांडेड दवाओं के मुकाबले सस्ती, जनरल (Generic) दवाइयां उपलब्ध कराई जाती हैं। योजना के मुख्य उद्देश्य हैं- सभी लोगों के लिए गुणवत्तापूर्ण दवाइयां सुलभ बनाना, खासकर गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए। लोगों में जनरल दवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना ताकि दवा की कीमत और गुणवत्ता के बीच भ्रम न रहे। योजना के तहत व्यक्तिगत उद्यमियों को जन औषधि केंद्र खोलने का अवसर देकर रोजगार पैदा करना। आगे पढ़ें PMBJP (प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि योजना) फायदे और प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र खोलने के लिए जरूरी योग्यता, डॉक्यूमेंट्स व आवेदन करने का तरीका।
प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के फायदे
- सस्ती दवाइयां: जर्नल दवाइयों की कीमत ब्रांडेड दवाओं से 50%–90% कम होती है।
- क्वालिटी: सभी दवाइयां WHO-GMP प्रमाणित सप्लायर्स से आती हैं और हर बैच को NABL मान्यता प्राप्त लैब में टेस्ट किया जाता है।
उद्यमियों के लिए प्रोत्साहन
- सामान्य प्रोत्साहन: केंद्र मालिक को 2.5 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये तक का प्रोत्साहन, हर महीने की खरीद पर 15% तक।
- विशेष प्रोत्साहन: नॉर्थ-ईस्ट, हिमालयी क्षेत्र, द्वीपीय इलाके, असाधारण जिलों या महिला, दिव्यांग, एससी, एसटी उद्यमियों को 2 लाख रुपये अतिरिक्त।
- मुनाफा: ऑपरेटिंग एजेंसी को MRP का 20% (टैक्स छोड़कर) मिलेगा।
- महिला स्वास्थ्य: 2019 में जनऔषधि सुविधा ऑक्सो-बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी नैपकिन 1 रुपए प्रति पैड की दर से लॉन्च की गई, जो 10,000 से ज्यादा केंद्रों में उपलब्ध है।
कौन खोल सकता है प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र?
- व्यक्तिगत आवेदक के पास डी फार्मा या बी फार्मा की डिग्री होनी चाहिए या उसे ऐसे योग्य फार्मासिस्ट को नियुक्त करना होगा।
- संगठन, एनटीओ या अस्पताल भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उनके पास योग्य फार्मासिस्ट हों।
प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र खोलने के लिए आवेदन कैसे करें?
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट janaushadhi.gov.in पर जाएं और अप्लाई फोर केंद्र पर क्लिक करें।
- रजिस्टर नाउ में व्यक्तिगत जानकारी, मोबाइल और ईमेल डालकर रजिस्टर करें।
- ईमेल से प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- आवेदन शुल्क 5,000 रुपए जमा करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें (PDF या JPEG या PNG, 200 KB तक)।
- फॉर्म जमा करने के बाद ईमेल के जरिए कंफर्मेशन मिलेगा।
PMBJP आवेदन करने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स चाहिए?
- केंद्र के लिए जमीन या स्पेस (कम से कम 120 sq ft), मालिकाना या लीज डॉक्यूमेंट।
- फार्मासिस्ट का सर्टिफिकेट।
- वित्तीय क्षमता के प्रमाण (बैंक स्टेटमेंट, आईटीआर)।
- बिक्री लाइसेंस और ड्रग लाइसेंस।
- विशेष प्रोत्साहन के लिए: आधार, पैन, एससी, एसटी, दिव्यांग सर्टिफिकेट, अन्य जरूरी अंडरटेकिंग।





























