इस जिले में 10 दिन में 994 संक्रमित….

एक तरफ कोरोना के मामले बड़ी तेजी से बढ़ते जा रहा है, दूसरी ओर लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। जिले का पॉजिटिविटी रेट दिन पर दिन बढ़ने से दुर्ग कलेक्टर ने जिले में धारा 144 लागू करते हुए कई चीजों में पाबंदियां लगा दी हैं। इसके बाद भी लोग पांबंदियों का पालन नहीं कर रहे हैं। कलेक्टर ने लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने की अपील की है। कलेक्टर का कहना है कि शतप्रतिशत कोविड वैक्सीनेशन और शतप्रतिशत कोविड प्रोटोकॉल का पालन ही हमें कोरोना की तीसरी लहर से बचा सकता है। इन इलाकों से अधिक आ रहे केस सबसे अधिक कोरोना संक्रमित केस एसीसी कॉलोनी जामुल, शिवाजी नगर कोहका, शिवनाथ नगर भिलाई, बोरसी दुर्ग पंचशील नगर, एमआईजी सी पद्नाभपुर, सेक्टर-3, वार्ड-51 सुभाष चौक दुर्ग, आशीष नगर रिसाली, तालपुरी, धनोरा दुर्ग, रिसाली सेक्टर, सेक्टर-10, आमदी नगर हुडको, नेहरू नगर भिलाई, गिरधारी नगर दुर्ग, कातुलबोड़ दुर्ग, स्मृतिनगर भिलाई, चरौदा बीएमवाई, हुडको वेस्ट, आयुष क्लिनिक सेंटर, चिखली खपरी, चौहान टाउन भिलाई, ऋषभ ग्रीन सिटी दुर्ग, कुबेर इन्क्लेव जुनवानी, चौहान टाउन, विश्व बैंक कॉलोनी, कैलाश नगर, वैशालीनगर नगर, मॉडल टाउन, मैत्री नगर रिसाली, रूआबांधा, सेक्टर-7, मैत्री विहार कोहका, सिंधी कॉलोनी दुर्ग, हरनाबांधा में मिल रहे हैं।























