कोरबा

कोरबा : सुशासन दिवस के मौके पर गैस कनेक्शन वितरित एवं प्रदर्शनी आयोजित

काकाखबरीलाल ​कोरबा 25 दिसंबर 17
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस को आज जिले में सु-शासन दिवस के रूप में मनाया गया।  स्थानीय डा. भीमराव अम्बेडकर ओपन आडिटोरियम घंटाघर में सुशासन दिवस की प्रदर्शनी आयोजित की गई। इस अवसर पर  प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत गैंस कनेक्शन का वितरण, डिजिटल पेमेंट (कैशलेस भुगतान) पर प्रशिक्षण एवं फोटो प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत के सीईओ इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री बाजपेयी का वैचारिक दृष्टिकोण था कि जनता तक प्रशासन की पहुंच हो। प्रशासन और आम नागरिक एक दूसरे के सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि कलेक्टर जनदर्शन के माध्यम से भी लोग अपनी समस्याएं जिला प्रशासन के समक्ष अवगत कराते हैं। सीईओ ने अच्छे सुशासन के लिए पारदर्शिता, डिजीटलाईजेशन, जन जागरूकता एवं भ्रष्टाचार पर अंकुश जरूरी है। जिला शिक्षा अधिकारी डी.के.कौशिक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. पी.एस.सिसोदिया, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यपालन अभियंता कमल साहू ने भी अपने विचार व्यक्त किये। स्वास्थ्य विभाग द्वारा डाक्टरों की टीम उपस्थित थी। उनके द्वारा निःशुल्क दवाईयों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला परियोजना अधिकारी साक्षरता सतीश प्रकाश सिंह ने किया।

प्रदर्शनी आयोजित- सुशासन दिवस के मौके पर जनसंपर्क विभाग द्वारा अटल बिहारी बाजपेयी के दुलर्भ छायाचित्र और विकास फोटो प्रदर्शनी लगाई गई। इसके अलावा खाद्य विभाग द्वारा उज्जवला योजना की प्रदर्शनी लगाई गई।

    इस मौके पर संयुक्त कलेक्टर नेपाल सिंह नैरोजी, एसडीएम पोड़ीउपरोड़ा अखिलेश साहू, डिप्टी कलेक्टर आभा तिवारी, परियोजना प्रशासक ए.के.गढ़ेवाल, सहायक आयुक्त अजाक श्रीकांत दुबे, कार्यपालन अभियंता सिंचाई आर.पी. शुक्ला, एसडीओ-सी.एल. धाकड़, जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी एम.एस. कंवर, सहायक पंजीयक सहकारिता सतीश पाटले, सहायक खाद्य अधिकारी मनोज त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी, पत्रकारगण, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!