बसना

बसना : राजीव युवा मितान क्लब ढालम के अध्यक्ष बने प्रकाश पटेल और अन्य पदाधिकारीयो का चयन

महासमुंद जिले की सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में राजीव युवा मितान क्लब (Rajiv Yuva Mitan Club) का गठन किया गया जा रहा है सरकार की तरफ से राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से युवाओं को राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए संगठित किया जा रहा है. साथ ही युवाओं में नेतृत्व विकास स्वावलंबन, शिक्षा और सांस्कृतिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है.

बसना ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत ढालम में राजीव युवा मितान क्लब का ग्राम पंचायत ढालम में प्रथम मीटिंग हुआ जिसमें आने वाले आगामी कार्यक्रम के बारे में विस्तार से चर्चा किया गया । जिसमें राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष प्रकाश पटेल, उपाध्यक्ष राजू पटेल कमल यादव,सचिव जयंत यादव,संयुक्त सचिव पीतांबर वैष्णव कोषाध्यक्ष दुलेश नायक सहित सभी सदस्यगण नियुक्ती किया गया है

बसना ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायत के लिए अध्यक्ष पदों की सूची जारी कर दिया गया है इन पदों का नियुक्ति विधायक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष के अनुसंसा में चयन किया जा रहा है ।

जानकारी के अनुसार युवा शक्ति को सही दिशा देने और विकास की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया गया जा रहा है क्लब के माध्यम से युवा शासन की विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय सहयोग कर रहे हैं. शिक्षा और खेल के माध्यम से स्वस्थ समाज की स्थापना में सहभागी बनने का अवसर उन्हें मिलेगा युवाओं को कुपोषण को दूर करने सामाजिक असमानता, कुरीतियों को दूर करने, शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्वच्छता अभियान में जुड़कर कार्य करने के लिए प्रोत्साहन दिया जा रहा है.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!