मोहदा स्कूल में परीक्षा परिणाम घोषित

शास हायर सेकेण्डरी स्कूल,मोहदा में स्थानीय वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 9वीं एवं 11वीं की परीक्षाफल परिणाम की घोषणा संस्था के प्राचार्य श्री टी सी पटेल तथा श्री गाडाराय साहू के मुख्य आतिथ्य में परिणाम की घोषणा की गई। कक्षा 11वीं में परीणाम सौ फीसदी रहा एवं कक्षा 9वीं में परीणाम 60 फीसदी परीणाम रहा। जिसमें कक्षा 11वीं (विज्ञान) में प्रथम कु भवानी पटेल 92.60%, द्वितीय पिंकेश्वरी राणा 77%,तृतीय गायत्री राणा 60% 11वीं ( *कला*) में प्रथम कु. दिव्या बंजारे 79%, द्वितीय कु धरमशीला पटेल 74.80%, तृतीय रामबाई बंजारे 72.60% स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9वीं में प्रथम कु अंजना बारीक 85.30% द्वितीय डिलेश्वरी चौधरी 76% द्वितीय करिश्मा पटेल 76% संयुक्त दोनों तृतीय दीनू टिकुलिया 74.70% स्थान प्राप्त किया। संस्था के प्राचार्य ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। तथा शाला विकास समिति के अध्यक्ष ने विद्यार्थियों को लगन एवं कड़ी मेहनत करके बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन करने की हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। परीक्षा परिणाम घोषणा में परीक्षा प्रभारी श्री मालिकराम पटेल (व्याख्याता) द्वारा सभी विद्यार्थियों का परीक्षाफल घोषित किया। इस कार्यक्रम में संस्था के शिक्षक गण श्री के साहू, एम आर पटेल, बी एल यादव, एच आर चौधरी, बी के पटेल, वी पी गुप्ता, जी एस चौहान, वी डी टिकुलिया , सभी उपस्थित थे।


























