बागबाहरा : घर के सामने खड़ी स्कुटी हुआ पार

बागबाहरा. अमित ने आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड नं 08 गुरूद्वारापारा जवाहर चौक बागबाहरा का रहने वाला है रेल्वे स्टेशन के पास, मेन रोड बागबाहरा में स्थित भारत क्लाथ सेन्टर का संचालक है वह प्रतिदिन घर से दुकान अपने वाहन स्कूटी क्रमांक CG 06 GA 8713 से आना जाना करता हूं। उक्त स्कूटी को अपने घर के बाहर हैण्डल लॉक कर खडा करता है । रोज की भांति दिनांक 12 सितंबर के रात्रि करीब 08:30 बजे दुकान से घर आकर स्कूटी क्रमांक CG 06 GA 8713 को NH 353 मेन रोड, घर के सामने हैण्डल लॉक कर, खडा कर, अपने घर अन्दर चला गया। दिनांक 13 सितंबर के सुबह करीब 08:00 बजे घर के बाहर निकला तो देखा कि उनकी स्कूटी क्रमांक CG 06 GA 8713 वहां पर नही थी। उनके घर के सामने छाबडा टेन्ट हाऊस के सीसीटीव्ही कैमरा को चेक किया तो देखा कि रात्रि करीब 22:55 बजे कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी सफेद रंग की स्कूटी क्रमांक CG 06 GA 8713 जिसका इंजन नम्बर JF50E70564288 चेचिस नम्बर ME4JF501AE7564240 पुरानी इस्तेमाली कीमती करीब 10,000 रूपये के हैण्डल लॉक को तोडकर चोरी कर ले गया है
पुलिस ने प्राथी कि रिपोर्ट पर 379-IPC के तहत मामला दर्ज किया है.





















