महासुमंद
महासमुंद : जिले में लोकपाल की हुई नियुक्ति

महासमुंद.महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी मनरेगा अधिनियम 2005 की धारा 30 अनुसूची 1 में दिए गए प्रावधान और भारत सरकार ग्रामीण विकास विभाग से मिले निर्देशों के परिपालन में मनरेगा के तहत प्रदेश के सभी जिलों में लोकपाल की नियुक्ति की गई है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अवर सचिव से मिली जानकारी अनुसार जिला स्तर पर नियुक्त लोकपाल द्वारा मनरेगा के अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत शिकायतें प्राप्त की जाएगी।
AD#1





















