छत्तीसगढ़रायगढ़

डॉ. कुमार विश्वास का कवि सम्मेलन 31 को मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, रोटरी ग्रेटर की नि:शुल्क अभिनव पहल

काकाखबरीलाल रायगढ़ 29 जनवरी। समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर द्वारा प्रत्येक वर्ष हिंदी साहित्य को आगे बढ़ाने के लिए कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में 31 जनवरी 2018 बुधवार को नटवर स्कूल मैदान में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है।
रोटरी क्लब रायगढ़ ग्रेटर के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष देश के प्रख्यात गीत गजल का डॉ. कुमार विश्वास अपनी नई रचनाओं के साथ रायगढ़ आ रहे हैं। उनके साथ हास्य व्यंग्य और पैरोड़ीकार सुदीप भोला, साथ में कवियत्री खुशबू शर्मा अपनी नई गीत गजलों के साथ व रायगढ़ के युवा अमित देवघरिया हास्य व्यंग्य के साथ तथा छत्तीसगढिया सबले बढिय़ा और छत्तीसगढ़ी कविताओं के साथ बंधीधर मिश्रा अपनी कविताओं के साथ रायगढ़ आ रहे हैं। निश्चय ही 31 जनवरी की रात ये सारे कवि रायगढ़ के कवि प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर देंगे। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा मंत्री श्री प्रेमप्रकाश पांडेय मुख्य अतिथि होंगे। साथ में कार्यक्रम के अध्यक्षता रोटरी डिस्ट्रीक 3261 के डिस्ट्रीक रोट. हरजीत सिंग हुरा करेंगे। तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में छग शासन के पूर्व सिंचाई मंत्री श्री हेमचंद यादव, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष नारायण चंदेल, रायगढ़ के विधायक रोशनलाल अग्रवाल, लैलूंगा विधायक श्रीमती सुनीति राठिया, खरसिया के विधायक उमेश पटेल, मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष सुनील अग्रवाल होंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रोटरी क्लब रायगढ़ ग्रेटर के संस्थापक अध्यक्ष पुरूषोत्तम अग्रवाल, वर्ष 2018-19 के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल लेंध्रा, वर्तमान अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल (चरक), सचिव सुबोध खीरवाल, कोषाध्यक्ष विमल मित्तल, कार्यक्रम प्रभारी दीपक डोरा, बिहारी अग्रवाल, नीरज गुप्ता, अशोक अग्रवाल, मनीष भट्टाचार्य, किशोर बंसल, सुनील मोदी, त्रिलोक महमिया, अजय बेरिवाल, जयंत श्रीवास्तव, आलोचन गुप्ता, संजय अग्रवाल, अरुण आशाराम, मनिष जायसवाल, अजय अग्रवाल, राजेश अग्रवाल (पिंटू), सुनील अग्रवाल, अनिल गर्ग, कैलाश अग्रवाल, मनोज रतेरिया, प्रफुल्ल अग्रवाल, डॉ. यूएस गुप्ता, डॉ. शलभ अग्रवाल, डॉ. पियुष अग्रवाल, अजय केडिया, डॉ. अनिल तिर्की, अनिल वाडिलाल, अशोक अग्रवाल मार्बल, भरत दुबे, नरेश अग्रवाल, पवन मित्तल, विनोद अग्रवाल, विजय अग्रवाल सहित सभी सदस्य इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।
साथ ही रोट्ररेक्ट्र क्लब के अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल, तरूण अग्रवाल, सिद्धांत अग्रवाल, विकास अग्रवाल भी अपना पूर्ण सहयोग दे रहे हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!