बसना:ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते कार को मारी ठोकर

बसना@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत ट्रक चालक ने लापरवाही पुर्वक चलाते कार को ठोकर मार दी जिस पर मामला दर्ज किया गया है। परमानंद पटेल ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम भुकेल का निवासी है कक्षा 10 वीं तक पढा लिखा है ड्राईवरी का काम करता है । दिनांक 10.01.2025 को रिषीकेशन दास की आल्टो कार क्रमांक CG 06 GX 9461 से पेट्रोल लेने अजमेर फ्युल पदमपुर रोड बसना गया था और पेट्रोल पंप के किनारे में अपने अल्टो कार को खडी करके डिब्बे में पेट्रोल लेने गया और पेट्रोल लेकर गाडी में बैठ ही रहा था उसी समय ट्रक क्रमांक CG 15 AC 2118 का चालक दिलीप कुमार के द्वारा अपने वाहन को बिना संकेतक दिये पिछे करते हुए लापरवाही पुर्वक चलाकर आल्टो कार क्रमांक CG 06 GX 9461 के सामने के बांए तरफ के दरवाजा को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया एक्सीडेंट करने से बांए तरफ का दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया घटना की सूचना अपने वाहन स्वामी रिषीकेशन दास को दिया पुलिस ने 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।



























