सरायपाली

सरायपाली: गाली गलौज करने से मना करने पर डंडे से पिटाई

सरायपाली (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में जीवनदास खुटे ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह  ग्राम सुखापाली में रहता है खेती किसानी व मजदूरी का काम करता है  दिनांक 04/09/2024 को ग्राम पिलवापाली मजदूरी करने गया था मजदूरी कर वापस अपने गांव सुखापाली आ रहा था दोपहर के 02 बजे के आसपास अपने गांव सुखापाली चक्रधर महिलाने के घर के पास पहुंचा तो देखा कि गली में चक्रधर एवं उसकी पत्नि आपस में गाली गलौच हो रहे थे जिसे  दोनों को गाली गलौच करने से मना कर समझा रहा था कि चक्रधर महिलाने ने  तू कौन होता है  समझाने वाला कहकर गंदी गंदी गलौज किया एवं जान से मारने की धमकी देकर अपने हाथ में रखे डण्डा से  बायें आंख के उपर में मार दिया जिससे  चोंट आया तब वहां से भागकर अपने घर चला गया  पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!