सरायपाली

सरायपाली : निर्माणाधीन भवन में हुआ वृक्षारोपण

सरायपाली। केंद्रीय विद्यालय सरायपाली के निर्माणाधीन भवन में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम लोगों को नशे से दूर रखने के लिए सरायपाली मंडी के प्रांगण तक नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें छात्र-छात्राओं, अभिभावकों ने बढ-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष व अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती नम्रता जैन और सरायपाली सी.इ. ओ. ओमकारेश्वर सिंग व श्री जी. डी. सोनवानी रहे। सर्वप्रथम कार्यक्रम संयोजक अजीत कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में मुख्यातिथियों का बच्चों ने स्वागत गीत व पुष्पगुच्छ के साथ उनका स्वागत किया। उसके बाद अध्यक्ष महोदय, प्राचार्य संग बच्चों ने निर्माणाधीन विद्यालय भवन परिसर में पौधे रोपे। इस अवसर पर अध्यक्ष ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधरोपण आवश्यक है। पेड़ हम सभी को जीवन दायनी ऑक्सीजन देते हैं। साथ ही मानव जाति को प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से अनेक लाभ प्रदान करते हैं, हम सभी को पौधरोपण कर उनका सरंक्षण भी करना चाहिए। विद्यालय प्राचार्य राहुल देव ने छात्र -छात्राओं को वृक्षारोपण के प्रति प्रेरित करते हुए पर्यावरण के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बेहतर बनाने में वृक्ष और पौधे मदद करते हैं। ये हवा को शुद्ध करते हैं, पानी को संरक्षित करते हैं। मिट्टी की शक्ति को बरकरार रखते हैं। साथ ही अन्य तरीकों से समग्र पर्यावरण को लाभ पहुंचाते हैं। इस दौरान विद्यालय परिवार के साथ बच्चे व अभिभावक उपस्थित रहे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!