राशिफल - ज्योतिष शास्त्र

राशिफल 30 अगस्त 2022

मेष राशिफल द्वादश गुरु,चन्द्रमा खष्ठम व दशम शनि लाभ देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। मंगल के द्रव्य गुड़ व गेंहू का दान करें।

वृष राशिफल आज का दिन गुरु एकादश व चन्द्रमा इसी राशि से पंचम व्यवसाय को शुभ बनाएंगे। धन का आगमन हो सकता है। गुरु शुभ है लेकिन मकर के शनि गोचर के कारण स्वास्थ्य खराब रह सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। सफेद व लाल रंग शुभ है।

। मिथुन राशिफल इस राशि से तृतीय सूर्य व चतुर्थ चन्द्रमा आर्थिक प्रगति देंगे। चन्द्रमा व मंगल गोचर के कारण जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा व लाल रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। उड़द व तिल का दान करें।

कर्क राशिफल आज का दिन व्यवसाय में थोड़े संघर्ष का है। छात्र करियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

सिंह राशिफल चन्द्रमा का द्वितीय भाव में गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व अनार का दान करें। कन्या राशिफल इस राशि में गोचर करता चन्द्रमा सफलता देंगे। व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी। बुध व शुक्र मैनेजमेंट व बैंकिंग जॉब में सफलता दे सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। नारंगी व लाल रंग शुभ है। लाल फलों का दान करें।

तुला राशिफल जॉब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। छात्र शिक्षा में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। आर्थिक सुख के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। आसमानी व हरा रंग शुभ है। पीले फलों का दान लाभदायी रहेगा।

वृश्चिक राशिफल आज शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा व आसमानी रंग शुभ है। मूंग का दान करें। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। भगवान विष्णु जी की पूजा करें।

धनु राशिफल आज सूर्य नवम व चन्द्रमा दशम में हैं। जॉब में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। बैगनी व हरा रंग शुभ है। आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। गुड़ का दान करें।

मकर राशिफल चन्द्रमा नवम व शनि इस राशि में वक्री हैं। बुध व शुक्र गोचर से आर्थिक लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। अन्न का दान करें।

कुंभ राशिफल राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। आज दिवस में सफलता के लिए किष्किंधा काण्ड का पाठ करें। हरा व नीला रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। जॉब से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। मूंग का दान करें।

मीन राशिफल खष्ठम सूर्य व सप्तम चन्द्रमा धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि का गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा। पीले फलों का दान करें। यात्रा के संकेत हैं। तुलसी का पेड़ लगाएं। लाल व सफेद रंग शुभ है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!