बसना: चोरी के लिए घर में घुसा यूवक


बसना (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में चम्मूलाल चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम बेलडीह का निवासी है खेती मजदूरी का काम करता है । दिनांक 14.08.2024 को सपरिवार खाना खाकर घर में सो रहे थे तभी करीबन रात्री 11.00 बजे एक व्यक्ति के घर अंदर घुसने की आवाज आई उसी समय दोनों बेटे तरूण चौहान और अरूण चौहान अपने कमरे में मोबाईल खेलते हुये जगे थे किसी के घंर अंदर घुसने की आवाज सुनकर कमरे से बाहर निकल कर देखे तो गांव का योगेश सिदार चोरी करने की नियत से घर अंदर परछी में था तभी दोनों बेटों को देखकर दौडते हुये सीढी से छत ऊपर चढ गया उसके पीछे पीछे तरूण चौहान और अरूण चौहान छत के ऊपर गये और योगेश सिदार को पकड लिये उसके बाद बडा लडका तरूण चौहान घर वालों को बुलाने छत से बुलाने गया तो योगेश सिदार द्वारा छोटे लडके अरूण चौहान को मारपीट धक्का मुक्का देते छत से ढकेल दिया जिससे छोटा लडका छत से नीचे जमीन पर गिर गया तथा योगेश सिदार घर के बगल में लगे बांस के पेड के सहारे छत से नीचे उतर कर भाग गया । छोटा लडका अरूण चौहान को छत से गिरने से दाहिने हाथ एवं बांया पैर में चोट लगा है । पुलिस ने 115(2)-BNS, 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.






























