छत्तीसगढ़

सहायक पशुपालन अधिकारियो की भर्ती की मांग 8 को महाधरना.

रायपुर (काकाखबरीलाल) । प्रदेश भर में सहायक पशुपालन अधिकारियो के 1100 रिक्त पदों पर भर्ती की मांग पर छ ग नागरिक अधिकार समिति द्वारा रविवार 8 सितम्बर को बूढ़ापारा धरना स्थल में आंदोलन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौपा जायेगा। समिति के अध्यक्ष शुभम साहू ने बताया है कि पशुपालन में प्रशिक्षित डिप्लोमाधारी हजारो नौजवान बेरोजगार घूम रहे है लेकिन नरवा गरवा घुरवा वाली सरकार प्रदेश के पंचायतो में पशुपालन अधिकारियो की भर्ती नहीं कर रही है। इसके चलते प्रदेश पशुपालन के क्षेत्र में पिछड़ रहा है।विशेषकर गौ पालन के क्षेत्र में प्रशिक्षित पशु चिकित्सको के अभाव में उचित देखरेख नहीं होने से इस व्यवसाय में पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है तथा कई बार हानि भी हो जाती है। जारी विज्ञप्ति में जानकारी दी गयी है कि छ ग कामधेनु वि वि से अब तक 900 युवाओ ने ए वी एफ ओ का प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है और प्रदेश में इसके 1100 पद रिक्त है। इन पदों में नियुक्ति के लिए आवश्यक योग्यता पशुपालन में डिप्लोमा रखा गया है। इस मुद्दे पर अब तक अनेको ज्ञापन शासन को दिए गए है,लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई है।इसलिये इन पदों पर सीधी भर्ती की मांग पर यह आंदोलन किया जा रहा है।इस आंदोलन में पूरे प्रदेश के सैकड़ो डिप्लोमा होल्डर भाग लेंगे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!