छत्तीसगढ़धमतरी

जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्थापित किए जाएंगे कोविड कॉल सेंटर,

धमतरी(काकाखबरीलाल)। कोरोना वायरस कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए तथा जिले की ग्राम पंचायतों में स्थापित आइसोलेशन सेंटर में समन्वय स्थापित करने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जयप्रकाश मौर्य ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में कोविड कॉल सेंटर स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मयंक चतुर्वेदी के द्वारा तत्संबंध में आदेश जारी कर कोविड कॉल सेंटर स्थापित कर विभिन्न गतिविधियों का संचालन करने तथा आइसोलेशन सेंटरों में रह रहे कोविड-19 के धनात्मक मरीजों व उनके परिजनों की मॉनिटरिंग करने, दवाओं का समयानुसार सेवन करने व कोविड के लक्षण के आधार पर पूछताछ कर जानकारी एकत्रित करने कहा गया है।आदेश में कहा गया है कि आइसोलेशन सेंटर एवं होम आइसोलेशन के संचालन के संबंध में उपरोक्त उत्तदायित्व के अलावा प्रत्येक ग्राम पंचायत में होम आइसोलेशन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के लिए कोविड कॉल सेंटर स्थापित कर वहां स्वतंत्र रूप से वॉलिंटियर्स या ग्राम पंचायत स्तर पर पदस्थ कर्मचारियों, स्वसहायता समूहों की सक्रिय महिला की नियुक्ति की जा सकती है।

AD#1

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!