सरायपाली : टाटा वाहन ने ट्रेक्टर को मारी ठोकर आई गंभीर चोट

मंगल प्रसाद नायक ने सिघोडा आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 26/05/2022 के लगभग शाम के 04:00 बजे भतीजा राजू नायक अपने खेत से हार्वेस्टर से धान कटवाकर स्वराज ट्रेक्टर क्रमांक CG 06 GE 6054 मे लोडकर चलाते हुए ग्राम चिवराकुटा मे स्थित अपने ब्यारा मे ला रहा था जैसे ही ट्रेक्टर एन एच 53 रोड मे राजू नायक के घर के सामने मे पहूंचा था कि पीछे से आ रही वाहन टाटा 1109 टर्बो ई एक्स क्रमांक MP 07 GA 2272 का चालक अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए राजू नायक के स्वराज ट्रेक्टर क्रमांक CG 06 GE 6054 को पीछे से ट्राली को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर एन एच 53 रोड किनारे राजू नायक के घर के सामने पलट गई है। एक्सीडेंट होने से मेरे भतीजे राजू नायक के सिर, छाती, हाथ एवं पैर मे चोट लगा है जिसे ईलाज हेतु अपने निजी वाहन से रायपुर मे ले गये है पुलिस ने 279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.


























