महासमुंद

इलेक्ट्रिशियन एवं मोबाईल रिपेयरिंग प्रशिक्षण 7 से

महासमुंद। बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान महासमुंद द्वारा जिले के 18 से 45 वर्षीय युवकों के लिए घरेलू विद्युत मरम्मत (इलेक्ट्रिशियन) एवं मोबाईल रिपेयरिंग प्रशिक्षण की शुरूआत 7 फरवरी से किया जाएगा। निदेशक बड़ौदा आरसेटी टूटू बेहेरा ने बताया कि जिस भी इच्छुक प्रतिभागियों को निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करना है वे पंजीयन कर निःशुल्क प्रशिक्षण का लाभ ले सकते हैं। पंजीयन के लिए बी.पी. एल. राशन कार्ड एवं आधार कार्ड की दो-दो छायाप्रति, पासपोर्ट साइज की 5 फोटो एवं शैक्षणिक योग्यता हेतु अंकसूची की छायाप्रति आवश्यक है।

प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी एवं पंजीयन के लिए संस्थान में या कमलेश पटेल के मोबाईल नंबर 79997-00673 पर सुबह 10 बजे से 6 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!