छत्तीसगढ़

चोरी का नया तरीका: जहां पेट्रोल खत्म वहीं छोड़ देता था बाइक, फिर चुरा लेता था दूसरी बाइक

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर को पकड़ा है, जिसने महंगाई बढ़ने और पेट्रोल के दाम बढ़ने पर चोरी का नया तरीका अपनाया है। चोर पहले तो बाइक चोरी करता था। फिर जब उसका पेट्रोल खत्म हो जाए तो वह दूसरी बाइक चोरी कर लेता था और पहली को खड़ी कर देता था। पुलिस ने चोर के पास से चोरी के 9 बाइक भी जब्त किए हैं। दरअसल पुलिस को बेमेतरा इलाके से लगातार बाइक चोरी होने की शिकायत मिल रही थी। इसकी जांच करने पर पुलिस को पता चला था कि बेरला निवासी राम खेलावन(30) नाम का शख्स इन बाइक को चुरा रहा है। इस बीच पुलिस को उसके ठिकाने के बारे में पता चला तो उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि आज कल मंहगाई काफी बढ़ गई है। पेट्रोल के दाम भी काफी बढ़े हुए हैं। इसलिए मैं बाइक चोरी करता था और चोरी की गई बाइक को तब तक इस्तेमाल करता था। जब तक कि उसका पेट्रोल खत्म ना हो जाए। पेट्रोल खत्म होने के बाद दूसरी बाइक चुरा लिया करता था। आरोपी ने बताया कि उसने खिलोरा, बेरला समेत कई गांव से इसी तरह की चोरियां की थी। काफी लंबे समय से वह इस काम में लगा था। आरोपी के पास से पुलिस ने चोरी की 9 बाइक जब्त की है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!