छत्तीसगढ़

सरायपाली :कलेण्ड़ा छिबर्रा में ड्यूस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता शुभारंभ

सरायपाली। न्यू गोल्डन क्रिकेट क्लब ग्राम कलेण्ड़ा (छिबर्रा) सरायपाली द्वारा डयूस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती राखी गणेश चैहान पार्षद नगर पालिका परिषद सरायपाली, अध्यक्षता श्रीमती वृंदा मिनकेतन पटेल, सरपंच ग्राम पंचायत कलेण्ड़ा, विशिष्ट अतिथि के रूप में धनेश नायक भाजपा मंडल अध्यक्ष सरायपाली, राजा लाल साहू सचिव ग्राम पंचायत कलेण्ड़ा एवं मनोज पटेल युवा नेता सरायपाली की उपस्थिति में फीता काटकर क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। साथ ही मैदान में मुकेश साहू ग्राम कलेण्ड़ा के द्वारा अतिथियों को खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कराया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती चैहान ने अपने उदबोधन में सबसे पहले सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा कहा कि खेल को खिलाड़ी खेल भावना से खेले न कि हार यक जीत को सोच कर कोई भी खेल कम या ज्यादा नही होता बस उस खेल में लगन होना चाहिए उन्होंने अपने उदबोधन में आगे कहा कि सभी खिलाडी लगन से खेले ताकि भविष्य में वे अपने माता पिता गांव राज्य एवं देश का नाम रोशन कर सके। अंत मे सभी आयोजन समिति के सदस्यों का आभार जताया साथ ही भविष्य में जब भी उनको आमंत्रित किया जाएगा इस बात पर उन्होंने आयोजन। इस अवसर पर ग्राम दुलारपाली एवं खपरिडीह की टीम के खिलाड़ियों के साथ साथ ग्राम कलेण्ड़ा (छिबर्रा) एवं आसपास के गांव के क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!