छत्तीसगढ़

पटेवा: पचरी के खेत में अवैध रूप से रखे शराब के साथ युवक गिरफ्तार

पटेवा पुलिस को 25 अप्रैल को मुखबीर से सुचना मिला कि ग्राम पचरी का मोहन टण्डन अपने खेत में बने झोपड़ी के पास अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है, कि सूचना पर पुलिस की टीम द्वारा मोहन टण्डन के खेत में झोपड़ी के पास घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़े जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम मोहन टण्डन पिता स्व. नेपाल टण्डन उम्र 33 वर्ष साकिन ग्राम पचरी थाना पटेवा जिला महासमुन्द (छ.ग.) का रहने वाला तथा महुआ शराब प्लास्टिक जरकीन में रखना बताया । तलाशी लेने पर एक पीला रंग के पांच लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकीन में 03 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब रखे मिला । आरोपी मोहन टण्डन के कब्जे से एक पीला रंग के पांच लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकीन में 03 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब कीमती 900 रूपये को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट का मामला दर्ज किया है .

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!