रायपुर

किसानों को धान का 25 सौ रुपए समर्थन मूल्य देने का रास्ता साफ

(रायपुर काकाखबरीलाल).

किसानों को धान का 25 सौ रुपए समर्थन मूल्य देने का रास्ता साफ हो गया। सीएम बनने के बाद दूसरा बजट पेश करते हुए भूपेश बघेल ने इसके लिए 5100 करोड़ रुपए प्रस्तावित किया है। इस योजना का नाम राजीव न्याय योजना रखा गया है।
जाहिर है, सरकार ने धान का समर्थन मूल्य 25 सौ रुपए देने का वादा किया था। लेकिन, भारत सरकार ने इसके लिए मंजूरी नहीं दी। सीएम भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री को इसके लिए पत्र भी लिखा था। केंद्र से इजाजत न मिलने के बाद राज्य सरकार ने केंद्र के समर्थन मूल्य पर धान खरीदा था। हालांकि, इसको लेकर किसानों में नाराजगी भी फैली थी। सीएम ने किसानों से वादा किया था कि समर्थन मूल्य के अंतर की राशि मुहैया करने के लिए सरकार जल्द ही योजना बनाएगी। इसके लिए सरकार ने मंत्रियों की एक उप समिति बनाई थी। मंत्रियों की रिपोर्ट देने के बाद सरकार ने यह कदम उठाया। अब विधानसभा से मंजूरी मिलते ही किसानों को 51 सौ करोड़ रुपए वितरण का काम प्रारंभ हो जाएगा।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!