देश-दुनिया

शादी के जश्न में पसरा मातम शादी के बाद लौट रही बाराती गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त 5 बाराती की मौत, 30 से ज्यादा लोग हुए जख्मी

(मंडला) . शादी के जश्न में उस वक्त मातम पसर गया, जब एक बाराती गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस हादसे में 5 बाराती की मौत भी हो गयी। हादसा उस वक्त हुआ, जब शादी के बाद बारात लौट रही थी। घटना मध्यप्रदेश के मंडला की बतायी जा रही है। इस घटना में 30 से ज्यादा बाराती गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं। सभी सभी घायलों को नारायणगंज स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. बताया गया है देवडोंगरी से चंदहेरा गांव की ओर आ रही बारात का पोतला गांव के पास एक्सीडेंट हुआ.झारी ग्राम पंचायत के देवडोंगरी गांव से बारात बुधवार को शंकरगंज के चंदेहरा गांव के लिए निकली थी. शादी के बाद गुरुवार सुबह बाराती 407 मिनी ट्रक से अपने गांव की ओर जा रहे थे. रास्ते में ड्राइवर का संतुलन बिगड़ा और वाहन पोतला गांव के पास पलट गया. सुबह 9 बजे हुए इस हादसे में एक महिला और 4 अन्य की जान चली गई. गाड़ी में बैठे बाकी 30 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.इस सड़क हादसे में एक बाराती का हाथ कटने की जानकारी मिली है. कई घायल हादसे के बाद बहुत देर तक तड़पते रहे, लेकिन उन्हें ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं पहुंची. हादसे के बाद आसपास के लोगों ने परिस्थिति की गंभीरता समझ घायलों को नारायणगंज अस्पताल पहुंचाया. जहां इलाज की उचित व्यवस्था नहीं होने से उन्हें जबलपुर मेडिकल अस्पताल भेजा गया है.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!