बसनामहासमुंद

सहकारी समिति बड़ेसाजापाली के विक्रेताओं को 24 माह से नही मिला वेतन

बसना(काकाखबरीलाल)। एक तरफ कांग्रेस सरकार बेमिसाल 2 साल को उत्सव के रूप में मना रही है वही ग्रामीण सेवा सहकारी समिति बड़ेसाजापाली के विक्रेताओं को 24 माह(2 वर्ष) से वेतन नही मिलने से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. विक्रेताओं ने शासन प्रशासन से गुहार लगाते हुए बताया है कि वेतन नही मिलने से आर्थिक तंगी और परिवार के भरण पोषण के लिए भारी परेशानी उठाना पड़ रहा है.

ग्रामीण सेवा सहकारी समिति बड़ेसाजापाली पंजीयन क्रमांक 1323 के कर्मचारियों द्वारा शिकायत करते हुये बताया है कि कोरोना महामारी के दौरान अपना जीवन जोखिम में डालकर अपना कार्य किए है और 24 माह से उन्हें वेतन प्राप्त नही हुआ है, विक्रेताओं ने अपना आर्थिक स्थिति खराब बताते हुये जिला सहकारी समिति केंद्रीय बैंक शाखा भंवरपुर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरायपाली, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर, उपपंजीयक सहकारी संस्थाए महासमुंद, नोडल अधिकारी महासमुंद, खाद्य निरीक्षक, समिति प्रबन्धक प्रभारी बड़ेसाजापाली को ज्ञापन सौंप जल्द ही वेतन दिलाने की मांग किये हैं.

इन विक्रेताओं एवं कर्मचारियों को नही मिला वेतन

जोइधा प्रसाद नायक, गोपाल प्रसाद साहू, चितरंजन साहू, ज्ञानेंद्र पटेल, चूडा मणि पटेल, गजेंद्र बंजारे, मनोहर साहू, सेतराम, गणेश नेताम, पुनिराम लहरे, राधे श्याम साहू, देव नारायण साहू, जीवन लाल यादव.

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!