छत्तीसगढ़

नौकरी की बात:12वीं पास सरकारी बैंक में करें अप्लाई, 1.5 से 5 लाख तक मिलेगी सैलरी

12वीं से लेकर ग्रेजुएट कर चुके युवाओं के लिए सरकारी बैंक में नौकरी करने का शानदार मौका आया है। इंडियन बैंक का सब्सिडरी इंडबैंक मर्चेंट बैंकिंग सर्विसेज लिमिटेड ने फील्ड स्टाफ, ब्रांच हेड सहित 73 पदों को भरने के लिए एप्लिकेशन मांगे हैं। एलिजिबिल कैंडिडेट इन पदों पर अप्लाई करने के लिए IndBank की ऑफिशियल वेबसाइट indbankonline.com पर जा सकते हैं। बता दें कि इन पोस्ट पर ऑफलाइन एप्लिकेशन प्रोसेस शुरू हो चुकी है और अप्लाई करने की आखिरी तारीख 26 अप्रैल है।इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.indbankonline.com/ पर क्लिक करके भी इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए Click Here

जानें वैकेंसी और पोस्ट की पूरी डिटेल

इंडबैंक के कुल 73 पदों में से 43 पोस्ट फील्ड स्टाफ की हैं। इसके बाद ब्रांच हेड की 7 रिक्तियां हैं। इसके अलावा अकाउंट ओपन स्टाफ के 4 पद, डीपी स्टाफ, हेल्प डेस्क स्टाफ, बैंक ऑफिस म्यूचुअल फंड के 2-2 पद हैं। इनके अलावा रिसर्च एनालिस्ट, सिस्टम और नेटवर्किंग इंजीनियर, हेड के 1-1 पद हैं।

आयु सीमा

जहां तक आयु सीमा की बात है तो पदों के अनुसार एज लिमिट अलग-अलग है। फील्ड स्टाफ के लिए अधिकतम आयु 35 साल रखी गई है तो अकाउंट ओपनर स्टाफ के लिए 40 साल से ज्यादा आयु नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा अकाउंट ओपनिंग डिपार्टमेंट हेड पोस्ट के लिए मैक्सिमम एज 50 साल और रिसर्च एनालिस्ट के लिए 40 साल है।

पदों के हिसाब से अलग-अलग मिलेगी सैलरी

सैलरी पदों के अनुसार भिन्न-भिन्न है। फील्ड स्टाफ, अकाउंट ओपनर स्टाफ, बैक ऑफिस, हेल्प डेस्क स्टाफ को 1.5 लाख से 2 लाख रुपए तक सैलरी मिलेगी तो अकाउंट ओपनिंग डिपार्टमेंट हेड को 5 से 6 लाख रुपए मिलेंगे। सबसे ज्यादा सैलरी वाला पद वाइस प्रेसिडेंट का है जिसको 8 से 10 लाख रुपए सैलरी मिलेगी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!