छत्तीसगढ़

सरायपाली: देवराज गेदा फुल की खेती कर ले रहे हैं लाखों की आमदनी

सरायपाली( काकाखबरीलाल). ब्लाक अंतर्गत ग्राम गुठानी पाली के किसान देवराज पटेल अपने एक एकड़ के खेत में विगत दो साल से गेदा फुल की खेती कर लाखों रुपए की आमदनी प्राप्त कर रहे हैं . इसके साथ ही उनके द्वारा गोभी व अन्य सब्जी की भी खेती की जाती है उन्होने काकाखबरीलाल टीम से चर्चा के दौरान बताया कि धान की फसल की अपेक्षा गेदा फुल की खेती काफी अच्छी है और हर महिना लाखों में आय प्राप्त होता है , साथ ही देवराज पटेल के द्वारा 15 से 20 लोगों को भी रोजगार प्रदान किया जा रहा है. आने वाले समय में 3 एकड़ में गेदा की फूलों की खेती की योजना है . साथ ही गेदा फुलों में सिचाई भी बहुत ही कम लगती, गेदा फूलों की खेती हेतु रायपुर से प्रशिक्षण प्राप्त किया गया है . गेदा फुल की मार्केटिंग रायपुर ,बिलासपुर , बरगढ़ आदि बड़ी शहरों में काफी मांग है. आज के बढ़ते बेरोजगारी के दौर में युवाओं के लिए काफी अच्छी  विकल्प हैं कम लागत में अधिक आमदनी ले सकते हैं . देवराज पटेल आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है .

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!