बसना:कार चालक ने उपेक्षापूर्ण एवं लापरवाही पूर्वक चलाते बाईक को मारी ठोकर मामला दर्ज


बसना@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत कार चालक ने उपेक्षापूर्ण एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये बाईक सवार को ठोकर मार दी जिस पर मामला दर्ज किया गया है।मुरलीधर साहू ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम लमकेनी में रहता है खेती किसानी का काम करता है दिनांक 08.02.2025 को पत्नि राजकुमारी साहू का स्वास्थ्य खराब होने से ईलाज के लिये स्वयं व पत्नि अपने मोटर सायकल बजाज CT 100 क्रमांक CG06 GL 6128 से सरायपाली अस्पताल जाने के लिये निकले थे सुबह करीबन 11.00 बजे ग्राम तोषगांव से अंतरला जाने के मार्ग में पोल्ट्री फार्म के पास पहुंचे थे तभी पीछे की ओर से आ रही कार क्रमांक CG04JC1671 के चालक अक्षय यादव निवासी ग्राम नवागांव थाना बसना ने अपने वाहन को उपेक्षापूर्ण एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये लाया व मोटर सायकल को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे दोनों पति पत्नि मोटर सायकल समेत गिर गये गिरने से दाहिने पैर के एडी, घुटना व बांये हाथ के कलाई में तथा पत्नि राजकुमारी साहू के बांया हाथ व कमर में चोट आया है। एक्सीडेंट होने के बाद दोनों पति पत्नि ईलाज के लिये अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में भर्ती हुये थे पुलिस ने125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।



























