सरायपाली

सरायपाली: मंदिर में चोरों ने बोला धावा ले उडे़ कीमती जेवरात

सरायपाली@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। दिनेश भोई  ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम अर्जुण्डा का निवासी है, तथा उप सरपंच भी है । गांव में मां घंटेश्वरी दुर्गा मंदिर स्थित है । जिसके समिति में  वह सचिव है  तथा चित्रसेन बिसी, जयदेव भोई, सोहन साहू, गुलाब चंद भोई, चन्द्रमणी नायक तथा अन्य कई सदस्य हैं । मंदिर में दुर्गा माता की मूर्ति स्थापित है साथ में गणेश जी, हनुमान जी, सरस्वती माता, लक्ष्मी माता तथा पारवती माता की मूर्ति स्थापित है उक्त मूर्तियों पर चांदी के जेवर- छतरी, मुकूट, कमरपट्टा,हाथ बंद, गले का हार, मंगलसूत्र, पैरपट्टी, कान का झुमका(चांदी), भोग थाली में थाली 1 नग, कटोरी 1 नग, गिलास 2 नग, चम्मच 1 नग, (चांदी का), सोने का-  नथनी चैन 01 नग, सोने की कंगन 02 नग का सिंगार एवं पहनाया गया था । दिनांक 03/12/2024 को प्रात: लगभग 06:00 बजे मंदिर का पुजारी लक्ष्मीधर दास फोन कर समिति वालों को बताया कि मंदिर में चोरी हो गया है । कोई अज्ञात चोर पीछे के गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसकर गर्भगृह के सभी गेट के ताला को तोड़कर उपरोक्त सोने चांदी के जेवरात जुमला कीमती 90000/ रूपये को चोरी कर ले गया है ।  पुलिस ने305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!