तेदुकोना:गाली गुप्तार लकड़ी के डंडे से मारपीट


तेदुकोना@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर डंडे से पिटाई का मामला सामने आया है।सिद्धांत ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम शिकारीपाली में रहता है बर्तन कारीगर का काम करता है दिनांक 14/03/25 को स्वयं और पत्नि होली पर्व मनाने के लिये अपने बडे भैया के घर बस्ती तरफ गये थे जो दोपहर करीबन 03 बजे वापस अपने घर आये तब पत्नि गीता कसेर बतायी कि पडोस में रहने वाला पिन्टू साहू गंदी गंदी इशारा कर रहा था तब जाकर पिन्टू साहू को बोला कि क्यो इशारा कर रहा था तब वह उत्तेजित होकर तू कौन होता है मना करने वाला तू मेरा क्या कर लेगा जा जो करना है कर ले कहकर अश्लील गाली गुप्तार करने लगा उसी समय पिन्टू साहू की मां उसे एक लकडी का डंडा तोडकर दे दिया जिससे पिन्टू साहू उसी लकडी के डंडे से मारपीट करने लगा। मारपीट करने से बायें हाथ की कोहनी, सिर में और दाहिने हाथ में चोंट आया है दर्द हो रहा है घटना को पत्नी एवं अन्य लोग देखे हैं पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।























