छत्तीसगढ़पिथौरा

​रेडी टू इट वितरण में गड़बड़ी,कारीडोंगर आंगनबाड़ी का मामला

नंदकिशोर अग्रवाल पिथौरा – पिथौरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कारीडोंगर पंचायत के आंगनबाड़ी में कम वजन का रेडी टू इीट सामग्री वितरण करने का मामला प्रकाश में आया है। इंदिरा स्व- सहायता समूह की तरफ से रेडी टू इीट बनाया जा रहा है।
आंगनबाड़ी के सम्बंध में शिकायत मिली है कि किशोरी पूरक पोषण आहार और मुर्रा लड्डू इसी माह का वितरण किया जा रहा था। इस दौरान किशोरी पोषक पूरक आहार को इलेक्ट्रॉनिक कांटा में वजन किया गया तो 910 ग्राम वाला वजन मात्र 860 ग्राम निकला। वहीं इसी तरह मुर्रा, लड्डू का भी वजन किया गया तो 120 ग्राम वाला पैकेट 70 ग्राम निकला। हैरानी की बात यह है कि उक्त आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्भवती एवं बच्चों के लिए मिलने वाला रेडी टू इीट पूरक पोषण आहार मौजूद ही नहीं था। कारिडोंगर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि इंदिरा महिला स्व सहायता समूह द्वारा सप्लाई किया जाता है। जबकि वजन में कम पाया गया। इस तरह वजन कम करने का खेल खेला जा रहा है।

 शासन को लगा रहे चूना

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और महिला स्व सहायता समूह मिलकर बड़े घोटाले को अंजाम दे रहे हैं। आंगनबाड़ी केंद्र के रेडी टू इीट वितरण पंजी को चेक करने पर देखा गया कि जो पदार्थ वितरण हुआ नहीं है, उसका भी रजिस्टर में दर्ज है। तीन दिन पहले के दिनांक में हस्ताक्षर करवाकर वर्तमान का रेडी टू इीट बांटा गया। वहीं 22 दिसंबर आया नहीं है और हितग्राहियों से दस्तखत करवा दिया गया। कुपोषण रोकने के किए सरकार करोड़ों रुपए खर्च कर आंगनबाड़ी केंद्रों में पूरक पोषण आहार वितरण की जिम्मेदारी महिला स्व सहायता को दी है, लेकिन महिला स्व सहायता भी शासन को चूना लगाने में पीछे नहीं है।

 कार्रवाई का अभाव

महिला एवं बाल विकास विभाग में भी पूरक पोषण आहार की निगरानी के लिए अधिकारी नियुक्त किए जाते हैं। लेकिन विभाग के अधिकारियों द्वारा सही निरीक्षण व जांच नहीं किया जाता है। अधिकारी महिला स्व सहायता को संरक्षण देने में कोई कसर नहीं छोड़ते और इसी तरह छोटे-छोटे सामग्री में 40 ग्राम 50 ग्राम वजन कम कर अपना जेब गर्म कर रही हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!