सरायपाली
सरायपाली : विधुत पोल के संपर्क में आने से युवक की मौत

बरसात के दिनों में बिजली खम्बों के पोल को छूना खतरनाक हो सकता है, इससे जान भी जा सकती है. अक्सर ऐसी घटनाएँ खेतों में देखने को मिलती है जहाँ काम करते समय विधुत करेंट के संपर्क में आने से एक बड़ा हादसा हो जाता है और जान चली जाती है.
ऐसा ही मामला आया है सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम जोगीडीपा से, जहाँ मोहन पटेल पिता पीताम्बर पटेल उम्र 40 साल खेत में लगे पोल के संपर्क में आ गया जिसमे विधुत करनेंट प्रभावित हो रहा था, इसके बाद उसे शासकीय अस्पताल सरायपाली ले जाया गया जहाँ डॉ. द्वारा उसे मृत घोषित करने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया हैं.
AD#1


























