सरायपाली: घर में रखे कीमती सामान ले उडे़ चोर


सरायपाली (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र बलौदा में शौकीलाल प्रधान ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम घुचापाली का निवासी है तथा ससुराल ग्राम टेमरी हेमसागर प्रधान की घर है रिश्ता में हेमसागर प्रधान बढ साला लगते हैं आज से करीबन तीन माह पहले ससुराल वालों को गांव के कुछ लोग रथ यात्रा की बात को लेकर मारपीट कर घर में रखा घरेलू सामानों को तोडफोड कर नुकसान पहुंचाये थे मारपीट की डर से ससुराल वाले घर में ताला लगाकर बाहर कहीं भाग गये हैं कभी कभी आना जाना कर ससुराल के घर देखरेख करता था कि करीबन 02-03 दिन पहले ससुराल का घर को देखने गया था घर का ताला टुटा हुआ था दरवाजा खुला था तो घर अंदर जाकर देखा घर में रखा सामान नही था कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर का ताला तोडकर घर में रखा स्प्रींकलर पाईप 20 नग कीमती 10000 रूपये, वायर 400 मीटर का 05 बंडल कीमती 17000 रूपये, धान 28 पैकेट 30000 रूपये, चावल 40 पैकेट कीमती 60000 रूपये, कांसा पीतल बर्तन थाली गिलास 06-06 नग, बटकी 05 नग, घाघरा 04 नग, पीतल का हौवला 02 नग, कांसा कटोरी बडा 10 नग, छोटा 10 नग, कांसा प्लेट (तासनी) बडा 06 नग, छोटा 06 नग तथा अन्य छोटा बडा कांसा पीतल सामान कीमती लगभग 80000 रूपये एवं जाली तार 50 किलो ग्राम कीमती लगभग 3000 रूपये कुल कीमती 02 लाख रूपये कोई अज्ञात व्यक्ति रात को ताला तोडकर चोरी कर ले गया है। ससुराल वाले कहां पर हैं कोई पता नही है ससुराल में रखा घर का सामान जानता था जो नही है चोरी हो गया है . पुलिस ने
380-IPC, 457-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

























